कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न

कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न

बिलासपुर, 5 मार्च 2025 – उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कुम्हारी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा व पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी समारोह में शामिल हुए।

एसडीएम श्री महेश राजपूत ने अध्यक्ष व 24 पार्षदों को शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए नगर विकास में राज्य सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा ने जनता व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में पूर्व संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *