संभागायुक्त श्री कावरे ने 12वीं बोर्ड और विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया

संभागायुक्त श्री कावरे ने 12वीं बोर्ड और विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया

बिलासपुर, 6 मार्च 2025 – संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा और शासकीय अधिकारियों की विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में विभागीय परीक्षा और राजेन्द्र नगर स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्र का आकस्मिक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विभागीय परीक्षा में राजस्व व आबकारी विभाग के कुल 9 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्र में 112 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। संभाग में विभिन्न विभागों के 110 अधिकारी 3 से 10 मार्च तक आयोजित इस परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।

आज 12वीं बोर्ड परीक्षा में इतिहास और बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा हुई, जिसमें क्रमशः 49 व 73 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि दर्ज नहीं की गई। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आर. पी. आदित्य व सहायक संचालक श्री प्रशांत राय भी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *