नगर निगम बिलासपुर: 8 मार्च को अध्यक्ष और अपील समिति का निर्वाचन

नगर निगम बिलासपुर: 8 मार्च को अध्यक्ष और अपील समिति का निर्वाचन

बिलासपुर – नगर निगम बिलासपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के 4 सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने की है। यह निर्वाचन 8 मार्च 2025 को दोपहर 3:00 बजे पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागार (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) में आयोजित होगा।

निर्वाचन में महापौर और पार्षदों द्वारा अध्यक्ष (स्पीकर) का चयन सामान्य मतदान से किया जाएगा, जबकि अपील समिति के 4 सदस्यों का चयन आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होगा।

निर्वाचन प्रक्रिया:

  • 3:30 बजे तक अध्यक्ष निर्वाचन की कार्यवाही विवरण
  • 3:30-4:30 बजे नामांकन पत्र स्वीकार
  • 4:30-5:00 बजे नामांकन संवीक्षा
  • 5:00-5:30 बजे नाम वापसी
  • 5:30-6:30 बजे मतदान
  • 6:30 बजे मतगणना व परिणाम घोषणा

इस प्रक्रिया के बाद धन्यवाद ज्ञापन और सम्मेलन समाप्ति की घोषणा होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *