आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित, मेधावी प्रशिक्षार्थियों को मिला सम्मान

img 20261123 wa0210

कोपा और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के टॉपर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित, अतिथियों ने युवाओं को तकनीकी कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित।

मुंगेली। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में एनसीवीटी के अंतर्गत संचालित कोपा एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

img 20261123 wa0209

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाड़गांव के भौतिकी व्याख्याता श्री एन.आर. चंद्राकर उपस्थित रहे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन बेहद जरूरी है। युवाओं को तकनीकी कौशल को अपनी ताकत बनाकर भविष्य में बेहतर अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक दक्षता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वहीं, संस्था प्रमुख सुश्री हेमपुष्पा ने सम्मानित प्रशिक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईटीआई में प्राप्त तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान के साथ रोजगार के लिए आवश्यक दक्षताएं प्रदान करता है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से अपने हुनर और कौशल का बेहतर उपयोग करते हुए रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।

समारोह में संस्था के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ।

खबर छत्तीसगढ़ | मुंगेली

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *