बारिश से धान नहीं बेच पाए किसानों को मिलेगा सुविधाजनक तारीख का टोकन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुर। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने सोमवार को बिरकोना, सेंदरी, सेमरताल, रानीगांव और सैदा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, तौल व्यवस्था और धान के सुरक्षित भंडारण का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।
प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि है और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनियमितता या गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने खरीदी केंद्रों में चेकलिस्ट के अनुसार व्यवस्थाओं की जांच की। निगरानी समिति के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने तथा नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने सामने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की जांच भी कराई, ताकि तौल व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत
पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश के कारण धान खरीदी केंद्रों में किसानों की आवक कम रही। खरीदी केंद्रों के फड़ गीले होने के कारण भी किसान धान बेचने के लिए कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन किसानों ने टोकन लिया था, लेकिन बारिश के कारण धान नहीं बेच पाए, उन्हें उनकी सुविधा के अनुसार आगामी तारीख का टोकन जारी किया जाए।
उन्होंने केंद्रों में मौजूद किसानों से बातचीत कर बारिश के कारण फसलों पर पड़े प्रभाव की जानकारी भी ली। किसानों ने बताया कि जिन खेतों में फसल कटाई के लिए तैयार है, वहां पानी भर जाने से हार्वेस्टर के माध्यम से कटाई करने में परेशानी हो सकती है।
तिरपाल से सुरक्षित रखा गया धान
प्रभारी सचिव ने खरीदी के बाद केंद्रों में रखे धान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि धान को तिरपाल से ढककर रखा गया है, जिससे बारिश के कारण उसे नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम को देखते हुए धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम लगातार बनाए रखें।
400 किसानों के रिकॉर्ड में सुधार की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान रानीगांव धान खरीदी केंद्र में किसानों के रिकॉर्ड सुधार कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 400 किसानों के रिकॉर्ड में त्रुटियां थीं। इनमें से करीब 250 किसानों के रिकॉर्ड में पिछले दो-तीन दिनों में सुधार कर लिया गया है, जबकि शेष लगभग 150 किसानों के रिकॉर्ड सुधार के प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिए गए हैं।
प्रभारी सचिव ने शेष रिकॉर्ड सुधार का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
21 क्विंटल के मान से आदान सहायता की जानकारी पहुंचाने के निर्देश
प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसानों को मिलने वाली आदान सहायता के संबंध में भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी पूरे 21 क्विंटल के मान से आदान सहायता दिए जाने संबंधी जानकारी किसानों तक स्पष्ट रूप से पहुंचाई जाए।
कुल मिलाकर, प्रभारी सचिव के इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देना और उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण करना रहा।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

