रकबा शून्य, कम रकबा और फसल प्रविष्टि में गड़बड़ी का हो रहा सुधार; कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
बिलासपुर, 20 नवंबर 2026। धान खरीदी के दौरान रिकॉर्ड संबंधी त्रुटियों के कारण किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और कोई भी पात्र किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में किसानों के पंजीयन रिकॉर्ड में रकबा संबंधी गड़बड़ियों को सुधारने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
दरअसल, धान खरीदी के लिए पंजीयन के दौरान कई किसानों के रिकॉर्ड में रकबा शून्य दर्ज होने, वास्तविक रकबे से कम जमीन प्रदर्शित होने और धान की जगह अन्य फसल दर्ज होने जैसी शिकायतें सामने आई थीं। प्रशासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग और सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों को मैदानी सत्यापन कर त्रुटियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
पौंसरा और सेमरताल के 810 किसानों को मिली राहत
प्रशासनिक अभियान के तहत पौंसरा और सेमरताल धान उपार्जन केंद्रों में रकबा संबंधी समस्या से प्रभावित कुल 1,128 किसानों में से अब तक 810 किसानों के रिकॉर्ड दुरुस्त कर दिए गए हैं। वहीं शेष 318 किसानों के मामलों में भौतिक सत्यापन और आवश्यक तकनीकी सुधार की प्रक्रिया जारी है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर के निर्देशन में राजस्व अमला और सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी आपसी समन्वय से किसानों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।
पौंसरा में 714 में से 484 किसानों के रिकॉर्ड सुधरे

पौंसरा धान उपार्जन केंद्र में तहसीलदार बेलतरा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यहां रकबा संबंधी त्रुटियों से प्रभावित 714 किसानों में से 484 किसानों के रिकॉर्ड में सुधार पूरा कर लिया गया है। शेष 230 किसानों के प्रकरणों में राजस्व निरीक्षक, सेवा सहकारी समिति और संबंधित कर्मचारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी दौरान ग्राम पौंसरा के किसान गोकुल प्रसाद सोनवानी की समस्या का भी तत्काल निराकरण किया गया।
सेमरताल में 414 में से 326 किसानों की समस्या हल
वहीं सेमरताल धान उपार्जन केंद्र में अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा समिति स्तर पर जांच की गई। यहां प्रभावित 414 किसानों में से 326 किसानों की समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। शेष 88 किसानों के मामलों में भौतिक सत्यापन की कार्रवाई जारी है। जांच के दौरान किसान अनिरुद्ध वर्मा से भी चर्चा की गई, जिन्होंने अपनी समस्या का तत्काल समाधान होने की जानकारी दी।
कलेक्टर ने दिए प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों की शिकायतों का प्राथमिकता से परीक्षण कर रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में शासन स्तर पर तकनीकी सुधार की आवश्यकता है, उन्हें सत्यापन सहित निर्धारित प्रारूप में भेजने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
जिला प्रशासन का कहना है कि रिकॉर्ड सुधार का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि वास्तविक रकबे के अनुसार पात्र किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

