कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश, आरबीसी 6-4 और फसल बीमा योजना के तहत मिलेगी पात्रतानुसार आर्थिक मदद
रायपुर, 20 नवंबर 2026। चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी पात्र किसान को नियमानुसार सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
आरबीसी 6-4 के तहत मिलेगी आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने बताया कि सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रतानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए संबंधित जिलों में फसल नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बीमित किसानों को मिलेगा फसल बीमा का लाभ
जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोहराया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

