बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बिलासपुर के इंदिरा गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन, उनके राजनीतिक संघर्ष, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
कांग्रेसजनों ने उनके विचारों, साहसिक नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

