रायपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिला सम्मान, राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने कोरबा की टीम को किया सम्मानित
कोरबा। संगठनात्मक सक्रियता, डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग और बेहतर कार्यप्रणाली के दम पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोरबा महिला मोर्चा ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर रायपुर के जैनम भवन में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिला कोरबा की टीम को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के करकमलों से प्रदान किया गया। प्रदेश स्तर पर मिली इस उपलब्धि को कोरबा महिला मोर्चा के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की कोरबा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिले की महिला मोर्चा टीम के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों सहित सभी महिला कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई। प्रत्येक बहन की सक्रिय भागीदारी और निरंतर मेहनत ने कोरबा महिला मोर्चा को प्रदेश में प्रथम स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने आगे कहा कि प्रदेश स्तर पर मिला यह सम्मान संगठन के नेतृत्व के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण है। यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक ऊर्जा, उत्साह तथा एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने की प्रेरणा देगी।
उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए जिला महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी बहनों एवं मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और सभी के योगदान की सराहना की।
कोरबा महिला मोर्चा की यह उपलब्धि संगठनात्मक एकजुटता, महिला नेतृत्व की सक्रियता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की मिसाल बनकर सामने आई है।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

