10 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक का हुआ भुगतान, अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने जिले में बनाए गए 10 चेकपोस्ट
मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत मुंगेली जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले के 113 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से की जा रही है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक 1,351 किसानों से कुल 44,664 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें 40,238 क्विंटल मोटा धान और 4,426 क्विंटल सरना धान शामिल है। वहीं, खरीदे गए धान के एवज में किसानों को 10 करोड़ 90 लाख 26 हजार 776 रुपये से अधिक की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, बनाए गए 10 चेकपोस्ट
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने भी निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में कुल 10 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।
इनमें कारीडोंगरी, दुल्लापुर (पथर्रीपारा), भूतकछार, खुड़िया, लमनी, खुड़िया (मनियारी पुल), बंजारी, सरगढ़ी, मौहामांचा और बिजराकछार शामिल हैं। इन चेकपोस्टों के माध्यम से जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर नजर रखी जाएगी।
जिला प्रशासन का उद्देश्य धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखना है। इसके लिए खरीदी केंद्रों के साथ-साथ चेकपोस्टों पर भी सतत निगरानी की जा रही है, ताकि शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंच सके।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

