कैमरों और प्रत्यक्ष निगरानी से रखी जा रही नजर, गलत दिशा में वाहन चलाने के 23,772 मामलों में जारी हुआ 78.28 लाख रुपये का समन शुल्क
स्टंट और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों पर FIR तक की कार्रवाई, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ 54 प्रकरण दर्ज
बिलासपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब केवल चालानी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि गंभीर मामलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में भी भेजे जा रहे हैं। वहीं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति देने वाले माता-पिता और वाहन मालिकों को भी वैधानिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में पुलिस की प्रत्यक्ष निगरानी के साथ-साथ आईटीएमएस कैमरों एवं नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम के माध्यम से भी वाहन चालकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस द्वारा लगातार बैनर, पोस्टर, तख्तियों और यातायात जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और खतरनाक तरीके से स्टंट करने जैसी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे न केवल उनकी अपनी जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि दूसरे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में आ जाती है।
कैमरों से निगरानी, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित करने के लिए प्रमुख यातायात पॉइंटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कैमरों में कैद यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, स्टंटिंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर सार्वजनिक मार्गों पर खतरा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध आवश्यकता अनुसार आपराधिक प्रकरण दर्ज कर FIR की कार्रवाई भी की जा रही है।
नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई, 54 प्रकरणों में 83,500 रुपये का समन शुल्क
यातायात पुलिस ने नाबालिग बच्चों द्वारा स्कूटी, बाइक और बुलेट जैसे वाहन चलाने के मामलों को भी गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो और निगरानी के दौरान सामने आए मामलों के आधार पर संबंधित नाबालिग वाहन चालकों एवं वाहनों की पहचान कर उन्हें थाने लाया गया। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई।
इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कुल 54 प्रकरण तैयार किए गए, जिनमें चालानी कार्रवाई करते हुए 83,500 रुपये का समन शुल्क जमा कराया गया।
गलत दिशा में वाहन चलाने के 23,772 मामले, 78.28 लाख रुपये का समन शुल्क
शहर की सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाना भी यातायात अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बन रहा है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने के कुल 23,772 मामले चिन्हित किए हैं, जिनमें 78 लाख 28 हजार 500 रुपये का समन शुल्क जारी कर जमा कराया गया है।
स्टंट करने वालों के 21 प्रकरण न्यायालय भेजे गए
सड़कों पर स्टंट कर यातायात व्यवस्था बाधित करने और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले युवाओं के विरुद्ध भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ऐसे मामलों में कुल 21 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां संबंधित आरोपियों पर आर्थिक दंड लगाया गया।
अभिभावकों को भी पुलिस की सख्त हिदायत
यातायात पुलिस ने नाबालिग बच्चों के अभिभावकों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी है कि वे अपने बच्चों पर सतत निगरानी रखें और किसी भी परिस्थिति में बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के उन्हें वाहन चलाने की अनुमति न दें। यदि किसी नाबालिग द्वारा वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है या सड़क पर खतरनाक स्थिति उत्पन्न की जाती है, तो वाहन मालिक और संबंधित अभिभावकों को भी वैधानिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
यातायात पुलिस की आम नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और सड़क पर स्टंट या लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

