श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ चित्रकला एवं निबंध लेखन उत्सव का आयोजन, सैनिक स्कूल और NDA में चयनित विद्यार्थियों को भी किया जाएगा सम्मानित
रायगढ़। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में 13 नवंबर को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ‘शौर्य दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ छत्तीसगढ़ के भारतीय सेना में शहीद हुए 40 जवानों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा। वहीं, सैनिक स्कूल और भारतीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रवेश प्राप्त करने वाले जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि 13 नवंबर 2021 को मणिपुर में हुए एक आतंकी हमले में 46 असम राइफल्स के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनके चार जवान, पत्नी अनुजा और नन्हे बेटे अबीर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के माता-पिता सुभाष एवं आशा त्रिपाठी ने अपने परिवार के इस सर्वोच्च बलिदान को समाज के लिए प्रेरणा बनाने के उद्देश्य से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की। ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष शहीद की जयंती और शहादत दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसी कड़ी में ट्रस्ट की औपचारिक बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी 13 नवंबर को ‘शौर्य दिवस’ मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के तहत सुबह श्रद्धांजलि सभा और स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला एवं निबंध लेखन उत्सव आयोजित होगा। वहीं शाम 6:30 बजे से विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
सुबह शहीदों को श्रद्धांजलि, बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रयास
13 नवंबर को सुबह सबसे पहले मिनी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद सर्किट हाउस रोड स्थित पुष्प वाटिका बाल उद्यान में स्थापित बाल शहीद अबीर की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इसके पश्चात सुबह 9 बजे से कमला नेहरू गार्डन में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला एवं निबंध लेखन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए ट्रस्ट की ओर से स्कूलों से आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रस्ट की ओर से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को आमंत्रित किया गया है।
शाम को 40 शहीद परिवारों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
शौर्य दिवस के शाम के सत्र में छत्तीसगढ़ से भारतीय सेना में शहीद हुए 40 जवानों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में ट्रस्ट द्वारा रायगढ़ जिले के 14 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया था। इस वर्ष सम्मान का दायरा बढ़ाते हुए प्रदेश के 40 शहीद परिवारों को शामिल किया गया है।
इसी अवसर पर वर्ष 2025 और 2026 में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सैनिक स्कूल तथा भारतीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यदि किसी कारणवश संबंधित विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो उनके माता-पिता सम्मान ग्रहण कर सकेंगे।
सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की रहेगी सहभागिता
शौर्य दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इनमें 28वीं बटालियन एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पूर्व सैनिक संगठन, दिव्य शक्ति, अग्रसेन सेवा संघ, काव्य वाटिका, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्थान स्पंदन, जेसीआई, बजरंग दल, अमेचर कबड्डी संघ, संस्कार पब्लिक स्कूल, प्रेस क्लब, इप्टा, प्रगतिशील लेखक संघ, बैंकर्स एसोसिएशन (रिटायर्ड), कहानीबाज़ थिएटर सोसायटी और गुड़ी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं।
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट का यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, सैन्य सेवा के प्रति सम्मान और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिवारों के प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत करने की एक सार्थक पहल है। ‘शौर्य दिवस’ के माध्यम से शहीदों की स्मृतियों को जीवंत रखने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

