विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा– विकास, सुशासन और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा छत्तीसगढ़; कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को बताया प्रशासन की प्राथमिकता

मुंगेली, 02 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में प्रदेश की 26 वर्षों की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल राम रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विभागीय प्रदर्शनी में दिखी 26 वर्षों की विकास यात्रा
राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल रहे। इनमें राज्य गठन से लेकर अब तक की विकास यात्रा, विभागीय उपलब्धियों, नवाचारों और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
जनसंपर्क, पुलिस, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास, विद्युत, वन, राजस्व, लोक निर्माण, खाद्य, उद्योग, परिवहन, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई।
विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अधिकारियों ने अतिथियों को विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मोहले

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी निर्णय और संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। राज्य गठन के समय प्रदेश के सामने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की बड़ी चुनौतियां थीं। लेकिन 26 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी लगातार सुधार हुआ है। किसानों के हित में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदी का निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है।
विधायक ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। छत्तीसगढ़ आज विकास, सुशासन और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा है।
पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : कलेक्टर
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन की प्राथमिकता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना है।
उन्होंने जिलेवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और मुंगेली जिले के समग्र विकास में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी सम्मानित
राज्योत्सव समारोह में अपने शासकीय दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। विभागीय स्टॉलों में नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
कुल मिलाकर मुंगेली का जिला स्तरीय राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बना। समारोह में प्रदेश की उपलब्धियों के साथ विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

