‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर सजा विकास का मंच, महिला सशक्तिकरण से लेकर औद्योगिक प्रगति तक की उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक
एनटीपीसी सीपत, नगर निगम, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों ने प्रस्तुत की योजनाओं और उपलब्धियों की झलक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर देखने को मिली। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर आयोजित इस विकास प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए 40 स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास, तकनीकी नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई।
राज्योत्सव में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और शासन की योजनाओं, उनके उद्देश्य तथा पात्र हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में केवल योजनाओं का विवरण ही नहीं, बल्कि विकास कार्यों और उपलब्धियों को भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।
जनसंपर्क प्रदर्शनी में दिखी विकास यात्रा

जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रदेश की उपलब्धियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी के जरिए नागरिकों को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और प्रदेश में हो रहे बदलावों की झलक देखने को मिली।
महिला सशक्तिकरण और जनजातीय विकास पर विशेष जोर
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोठ लइका योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय समुदायों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया।
शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार की योजनाओं की जानकारी

नगर निगम के स्टॉल में नालंदा परिसर, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा और पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से नगरीय विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों को दर्शाया गया। जिला पंचायत ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और वीबी जी राम जी योजना सहित ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन की योजनाओं को प्रदर्शित किया। इसमें ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े प्रयास प्रमुख रहे।
शिक्षा विभाग ने डिजिटल शिक्षा, छात्रवृत्ति, पोषण, शिक्षा तक पहुंच और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को पांच प्रमुख श्रेणियों में प्रस्तुत किया। वहीं, आयुष विभाग के स्टॉल में निःशुल्क औषधि वितरण, स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सीड बॉल निर्माण, आरोग्य किट और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी के जरिए लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
26 वर्षों में 3,542 उद्योग स्थापित, 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत उद्योगों को मिलने वाले अनुदान, छूट और प्रोत्साहन सुविधाओं की जानकारी दी गई। प्रदर्शित आंकड़ों के अनुसार जिले में पिछले 26 वर्षों के दौरान 3,542 उद्योग स्थापित हुए हैं। इनमें 1,62,252.95 लाख रुपये का पूंजी निवेश हुआ और 20,037 लोगों को रोजगार मिला। विशेष रूप से पिछले तीन वर्षों में 21 महिला उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित किए जाने की उपलब्धि भी प्रदर्शनी में सामने आई।
एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण और नवाचार आकर्षण का केंद्र
राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी नवाचार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। फ्लाई ऐश से तैयार ईंटें, गिट्टी, इंटरलॉकिंग ब्लॉक और पार्क बेंच जैसे उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरी तरह राख से निर्मित विकल्प ईंट और राख से रेत तैयार करने की तकनीक को भी प्रदर्शित किया गया।
इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को स्थान दिया गया। एनटीपीसी की उपलब्धियों में ‘संकल्प’ कोचिंग के माध्यम से 100 से अधिक विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की निःशुल्क तैयारी, बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत 641 बालिकाओं को प्रशिक्षण तथा 153 मेधावी छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की जानकारी भी साझा की गई।
अन्य विभागों ने भी रखीं उपलब्धियां
वन विभाग, पुलिस विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सहित अन्य विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं, जनहितकारी गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
कुल मिलाकर राज्योत्सव 2026 की विकास प्रदर्शनी ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की प्रगति को एक मंच पर प्रस्तुत किया। 40 स्टॉलों के जरिए आयोजित यह प्रदर्शनी शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और विकास कार्यों से लोगों को सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

