बिलासपुर जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन; देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सशक्त नारी और हुनरमंद युवा शक्ति की भागीदारी से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण, अधोसंरचना विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रदेशवासियों की भावनाओं और आकांक्षाओं को समझते हुए पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी थी। वन, खनिज और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध इस प्रदेश को अलग पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सरकार अटल जी के सपनों के अनुरूप समृद्ध, खुशहाल और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
महिला सशक्तिकरण और युवा विकास सरकार की प्राथमिकता
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ प्रदेश सरकार की विकास संबंधी प्राथमिकताओं को दर्शाती है। महतारी वंदन योजना और बिहान के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। वहीं युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए नए संस्थान शुरू किए जा रहे हैं। फैशन डिजाइनिंग जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए संभावनाएं बढ़ाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में नालंदा परिसर के निर्माण की पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सुविधाओं का हो रहा विस्तार
खेलों के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री साव ने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। खेल अलंकरण सम्मान पुनः प्रारंभ किया गया है। पहली बार आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया है।
उन्होंने मैनपाट की टीम के कक्षा ग्यारहवीं के खिलाड़ी मोहित के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र की दो बेटियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं और सरकार उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
निवेश और अधोसंरचना विकास से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मोदी की गारंटियों को पूरा करते हुए विकास कार्यों को गति दे रही है। बिलासपुर में बड़ी संख्या में सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है और शहर सहित प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बेहतर औद्योगिक नीति के चलते देश और दुनिया के निवेशक छत्तीसगढ़ में निवेश के प्रति रुचि दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक समय छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलवाद की चुनौतियों से होती थी, लेकिन अब नक्सलवाद के विरुद्ध मिल रही सफलता से विकास की नई संभावनाएं खुल रही हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और अधिक खुशहाल, समृद्ध और विकसित प्रदेश बनेगा।
महापौर और कलेक्टर ने भी रखे विचार
महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य का दर्जा देकर प्रदेश को विशिष्ट पहचान दिलाई। राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है और प्रदेश विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।
वहीं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष पूर्ण होने के साथ छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा अनेक उपलब्धियों से समृद्ध हुई है। इस विकास यात्रा में समाज के सभी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम के अनुरूप महिलाएं और युवा जिले एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
स्वाति दीदी का सम्मान, विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्योत्सव समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने व्यसनमुक्ति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वाति दीदी को सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।
समारोह में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और देर रात तक पुलिस परेड मैदान में उत्सव का माहौल बना रहा।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय, सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल, संभागायुक्त सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, मुख्य वन संरक्षक मनोज पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और आमजन उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

