संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, महापौर पूजा विधानी के साथ शामिल हुए एल्डरमैन योगेश बोले

img 20261102 wa0249


बिलासपुर। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बिलासपुर में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।


इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के निर्देशानुसार मध्य मंडल करबला में परम पूजनीय संत रविदास जी महाराज के मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी के साथ एल्डरमैन (पार्षद) योगेश बोले भी शामिल हुए।


कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। संत रविदास जी महाराज के आदर्शों, उनकी शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता निभाई।


इस अवसर पर योगेश बोले ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का जीवन समाज को समानता, सद्भाव, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जयंती पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम में महापौर श्रीमती पूजा विधानी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। पूरे आयोजन में संत रविदास जी महाराज के प्रति श्रद्धा और आस्था का भाव दिखाई दिया।


योगेश बोले

एल्डरमैन (पार्षद), बिलासपुर, छत्तीसगढ़

img 20261102 wa0250


Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *