बिलासपुर, 24 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ सकरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने ग्राम गिरधौना में गौठान के पास दबिश देकर ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10,500 नकद, ताश की 52 पत्तियां, एक बोरी फट्टी और एक अधजली मोमबत्ती जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंधे के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं पेट्रोलिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से ग्राम गिरधौना में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौठान के पास छापेमारी की, जहां कुछ लोग ताश की 52 पत्तियों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री तथा नकदी जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
- लेखू सिंगरौल, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम मोंछ, थाना तखतपुर।
- भुलउ राम सिंगरौल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम मोंछ, तखतपुर।
- सुनील सिंगरौल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मोंछ, तखतपुर।
- संतोष ध्रुव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मोंछ, तखतपुर।
- नरेन्द्र सिंगरौल, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।
- नोहर कुमार सिंगरौल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।
- भागीरथी साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।
- श्रवण कुमार जायसवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।
- दशरथ कैवर्त, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में सकरी पुलिस की सक्रिय टीम की सराहनीय भूमिका रही।
बिलासपुर पुलिस की ओर से जुआ-सट्टा के विरुद्ध की जा रही इस कार्रवाई के बीच पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

