सकरी पुलिस की तत्परता: 12 घंटे के भीतर लापता दो सगी बहनें सकुशल बरामद, परिवार की लौटी खुशियां

whatsapp image 2026 10 24 at 3.13.25 pm

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सकरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुईं दो नाबालिग सगी बहनों को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलने से परेशान मां और परिजनों ने राहत की सांस ली। इस दौरान परिजनों ने सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना सकरी पहुंचकर सूचना दी कि उसकी दोनों नाबालिग बेटियां 22 अक्टूबर 2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। देर शाम और रात तक बच्चियों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्हें किसी अप्रिय घटना या अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्चियों को अगवा किए जाने की आशंका सताने लगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 987/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीम

बिलासपुर के उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंधे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बच्चियों की तलाश के लिए सघन पतासाजी शुरू की।

पुलिस ने परिजनों के सहयोग से तलाश करते हुए दोनों बच्चियों को मंगला स्थित एक पार्क से बरामद कर सकुशल दस्तयाब किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते लापता बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।

रास्ता भटकने की बात आई सामने

पूछताछ के दौरान बच्चियों ने बताया कि घूमने के दौरान वे रास्ता भटक गई थीं। दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर मां और परिजनों की आंखों में खुशी लौट आई। परिजनों ने सकरी पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

whatsapp image 2026 10 24 at 3.13.25 pm

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंधे, उप निरीक्षक गणेशराम महिलांगे, प्रधान आरक्षक अर्चना साहू, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलराज सिंह, प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, आरक्षक मनोज बघेल, पवन बंजारे सहित सकरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *