पंडित श्यामा चरण शुक्ल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पंडित श्यामा चरण शुक्ल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा 27 फरवरी को कांग्रेस भवन में पंडित श्यामा चरण शुक्ल जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सहज, सरल और सिद्धांतवादी नेता थे, जिन्होंने प्रदेश की समृद्धि के लिए बड़े डैम और नहरों का निर्माण कराया।

संयोजक ज़फर अली और हरीश तिवारी ने कहा कि पंडित शुक्ल को राजनीतिक विरासत मिली थी। वे तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और 14 फरवरी 2007 को उनका निधन हुआ। उनकी जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में विजय पांडेय, सैय्यद ज़फर अली, हरीश तिवारी, विनोद साहू, त्रिभुवन कश्यप, माधव ओत्तालवार, सत्येंद्र तिवारी, सुभाष ठाकुर, स्वर्णा शुक्ला, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, चंद्रहास शर्मा, घनश्याम कश्यप, मोह. अयूब, गौरव एरी, राजीव साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *