बिलासपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न

बिलासपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न

बिलासपुर, 28 फरवरी 2025 – नगर निगम बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर श्रीमती पूजा विधानी और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका मैदान में आयोजित हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और विधायकों की मौजूदगी में कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण के बाद पार्षदों को 10-10 के समूह में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महापौर ने विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *