मल्हार स्कूल मामले में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए

img 20261011 164649

जांच में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि, कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में विद्यार्थियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर विद्यालय के प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को हटाकर अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा कराई गई जांच में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार, शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही और विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

शिकायतों के बाद शुरू हुई जांच

मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के साथ व्यवहार और शैक्षणिक वातावरण को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। वहीं, 1 अक्टूबर को विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायतें रखते हुए संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए 30 सितंबर को तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया। जांच दल ने विद्यार्थियों और विद्यालय के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और 7 अक्टूबर को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

जांच में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, विद्यालय के प्राचार्य श्री वेद प्रकाश शुक्ला से संबंधित मामलों में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार, छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने में अ�

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *