खारून नदी में राखड़ पाटने से लेकर ट्रांसफार्मर खराब होने और आवास की अंतिम किस्त तक पहुंचे कई मामले
बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में नागरिकों ने निजी समस्याओं के साथ-साथ पर्यावरण, राजस्व, आवास, विद्युत और मुआवजे से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान एडीएम शिवकुमार बनर्जी और अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
खारून नदी में राखड़ पाटने की शिकायत
बेलतरा तहसील के ग्राम परसदा से पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खारून नदी को कुछ लोगों द्वारा राखड़ से पाटे जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने इसे पर्यावरण के लिए गंभीर नुकसान बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ऋण पुस्तिका के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने का आरोप
बेलगहना तहसील के ग्राम कोनचरा निवासी धनबाई गंधर्व ने तहसीलदार द्वारा ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने में कथित आनाकानी किए जाने की शिकायत की। उनका कहना था कि ऋण पुस्तिका के लिए वह कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं। मामले में कलेक्टर ने एसडीओ राजस्व कोटा को ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किस्त का मामला भी पहुंचा जनदर्शन
सिरगिट्टी निवासी सुरेश साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित आवास की अंतिम किस्त का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वार्ड कार्यालय और नगर निगम में शिकायत के बावजूद भुगतान नहीं किया गया और उन्हें इसका लिखित कारण भी नहीं बताया गया। उन्होंने कलेक्टर से अंतिम किस्त का भुगतान कराने की मांग की।
आगजनी में 4 से 5 लाख रुपये के नुकसान का दावा
नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 10 निवासी रामचरण कैवर्त ने आगजनी की घटना में हुए नुकसान के एवज में आर्थिक सहायता की मांग की। आवेदन के मुताबिक 19 फरवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे शॉर्ट सर्किट से उनके घर और दुकान में भीषण आग लग गई थी। उन्होंने आगजनी में करीब 4 से 5 लाख रुपये के नुकसान की जानकारी देते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
एक महीने से खराब ट्रांसफार्मर, किसानों की बढ़ी परेशानी
ग्राम बोडसरा के किसानों ने गांव के अस्पताल के पास स्थित ट्रांसफार्मर के करीब एक महीने से खराब होने की शिकायत की। किसानों के अनुसार, जेई बरतोरी और एई बिल्हा को कई बार सूचना देने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित है, जिससे कृषि पंप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि इसका असर पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ धान की फसल पर भी पड़ रहा है। किसानों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभागों को भेजते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए मामलों के समयबद्ध निराकरण पर जोर दिया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
