जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई

whatsapp image 2026 10 01 at 11.24.21 am

बिलासपुर, 30 सितंबर 2026। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में कनिष्ठ लेखा परीक्षक सुनील कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद, विकासखंड बिल्हा निर्धारित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, श्री यादव के विरुद्ध युक्तियुक्तकरण एवं संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता को लेकर सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने 31 अगस्त और 23 सितंबर 2026 को अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

whatsapp image 2026 09 30 at 9.49.10 pm

जांच प्रतिवेदन एवं संबंधित अभिलेखों के परीक्षण के बाद श्री यादव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया था। उनके द्वारा 25 सितंबर को प्रस्तुत जवाब को जिला शिक्षा अधिकारी ने संतोषप्रद नहीं पाया।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में बरती गई गंभीर अनियमितता को प्रथमदृष्टया प्रमाणित मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत श्री यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *