बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सेवा कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बिलासपुर के गांधी चौक दयालबंद स्थित आत्मानंद मल्टीपरपस स्कूल में ‘सेवा सेतु अभियान शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, बिलासपुर शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिविर में जोन 5 अध्यक्ष रंगा नादम, एल्डरमैन योगेश बोले, मध्य मंडल प्रभारी राजेश मिश्रा, मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, MIC सदस्य दिनेश देवांगन, पार्षद आशीष गुप्ता, समाजसेवी शिव प्रताप साव, एल्डरमैन विष्णु सोनी, शहर पाल, जुगल अग्रवाल, जोन अध्यक्ष गणेश रजक, पार्षद कृष्णा रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इसके अलावा आनंद तिवारी, वीरेंद्र चौधरी, रवि मेहुड, राकेश सिंह ठाकुर, मध्य मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम साहू, महामंत्री अनीता वर्मा, मंडल मंत्री स्मिता बोले, दुर्गा अहिरवार, सुमन लता, सावित्री कश्यप, शैल कुशवाहा और जनक दुलारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हितग्राही शिविर में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हितग्राहियों ने शिविर के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं का लाभ लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों तक विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी एवं सुविधा पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के संबंध में एल्डरमैन (पार्षद) योगेश बोले ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित यह शिविर आम नागरिकों तक सेवाओं और योजनाओं को पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने शिविर में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों का आभार व्यक्त किया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

