बिलासपुर/कोटा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने ग्राम लमकेना में कार्रवाई करते हुए 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लमकेना में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर ग्राम लमकेना में रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी आजू राम बंजारे, पिता स्व. समारू राम बंजारे, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम लमकेना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के कब्जे से दो प्लास्टिक जेरिकेन बरामद किए। इनमें एक 20 लीटर क्षमता के जेरिकेन में 20 लीटर तथा दूसरे 5 लीटर क्षमता के जेरिकेन में 5 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई थी।
पुलिस ने कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 5,000 रुपये है, जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 832/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक 758 गजेंद्र सिंह, आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 902 रवि राजपूत एवं महिला आरक्षक 641 पूर्णिमा सिदार की विशेष भूमिका रही।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
