बाल विवाह रोकथाम और बाल संरक्षण में पंचायतों की अहम भूमिका : कलेक्टर

whatsapp image 2026 09 30 at 5.25.58 pm

बिलासपुर, 30 सितंबर 2026।
बिलासपुर कलेक्ट्रेट के मंथन सभाकक्ष में किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम और बाल संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

whatsapp image 2026 09 30 at 5.26.02 pm

जिला प्रशासन और यूनिसेफ-एग्रीकोन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के सरपंच, पंचायत सचिव और युवोदय के युवा वालंटियर्स शामिल हुए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा के लिए पंचायतों के साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने गांवों में सक्रिय युवा वालंटियर्स तैयार कर उन्हें सामुदायिक कल्याण और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त और नशा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

वहीं, एसएसपी रजनीश सिंह ने कहा कि नशा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं को मिलकर प्रयास करना होगा।

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बाल मित्र ग्राम पंचायत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के लिए सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण तैयार करने की आवश्यकता बताई।

कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्डलाइन और यूनिसेफ की टीम के विशेषज्ञों ने बाल संरक्षण, लैंगिक समानता, रेफरल सेवाओं और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम का समन्वय यूनिसेफ-एग्रीकोन के जिला समन्वयक चेतन यादव और उनकी टीम ने किया।

कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने सुरक्षित बचपन, समान अवसर और सशक्त किशोर-किशोरियों के लिए ग्राम स्तर पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *