52 बाइक यात्रियों का दल पहुंचा बिलासपुर, तिफरा में हुआ भव्य अभिनंदन

बिलासपुर, 30 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर से उनकी कर्मभूमि काशी तक निकली सेवा यात्रा में शामिल 52 बाइक यात्रियों का दल बुधवार को बिलासपुर पहुंचा। तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर बाइक यात्रियों का अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुई यह बाइक यात्रा वडनगर से काशी तक निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल बाइकर्स रास्ते में पड़ने वाली पवित्र नदियों का जल एकत्र कर रहे हैं, जिसे काशी विश्वनाथ मंदिर में अर्पित किया जाएगा। इसमें बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी का जल भी शामिल है। यात्रियों ने अब तक करीब 1500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है।
बिलासपुर के लिए सौभाग्य का अवसर – श्री कौशिक
स्वागत कार्यक्रम में विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि बिलासपुरवासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें वडनगर से काशी जा रही सेवा यात्रा के स्वागत का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और विकास को प्राथमिकता देने का उल्लेख करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
महतारी वंदन हितग्राही महिलाओं से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मंच से उतरकर महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बीच पहुंचे और उनसे सीधे संवाद किया। उन्होंने नीलम मार्को, प्रियंका नवरंग, अंजली साहू और लक्ष्मी नवरंग से पूछा कि योजना से मिलने वाली राशि का वे किस प्रकार उपयोग कर रही हैं।
महिलाओं ने बताया कि कोई राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही है, तो कोई बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और परिवार की जरूरतों में इसका उपयोग कर रही है। कुछ महिलाएं बेटी के विवाह के लिए भी राशि बचा रही हैं। हितग्राहियों ने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने वय वंदन आयुष्मान कार्ड का उपचार में लाभ ले चुके लक्ष्मीबाई और गोकुल को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य लोगों को लाभ पहुंचाकर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। नागरिकों के सशक्त होने से देश भी मजबूत होता है और विकसित भारत के संकल्प को गति मिलती है।
बिलासपुर के स्वागत से अभिभूत हुए यात्री
सेवा यात्रा में शामिल बाइक यात्री श्री अनिरुद्ध बाग ने कहा कि बिलासपुर में मिले आत्मीय स्वागत और स्नेह से सभी यात्री अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि यहां मिले अपनत्व से ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे पहली बार बिलासपुर आए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है, जिसे काशी पहुंचकर भगवान विश्वनाथ को अर्पित किया जाएगा।
गीत और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
कार्यक्रम में अंधमूक-बधिर शाला के बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं एलसीआईटी, स्वामी आत्मानंद स्कूल तिफरा एवं सिरगिट्टी के एनएसएस विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित विभिन्न योजनाओं एवं समसामयिक विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, यात्रा प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, श्री मोहित जायसवाल, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजयुमो अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा, प्रदेश भाजपा मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री वैभव गुप्ता, श्री रोशन सिंह, श्री राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, हितग्राही एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

