बिलासपुर, 30 सितंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर स्वर्णिम सफलता हासिल कर बिलासपुर लौटीं महिला खिलाड़ी संजू देवी और मधु सिदार का कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अपने कार्यालय में सम्मान किया। कलेक्टर ने दोनों खिलाड़ियों को गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संजू देवी जापान में आयोजित 20वीं एशियाई महिला कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही हैं। वहीं मधु सिदार ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ी बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षणरत हैं। स्वर्णिम उपलब्धि हासिल करने के बाद दोनों का यह पहला बिलासपुर आगमन था।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
सम्मान समारोह के दौरान संजू देवी ने कहा कि देश के लिए खेलना और स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है। बिलासपुर लौटने पर मिले सम्मान और प्रोत्साहन से उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, उप संचालक खेल विभाग श्री ए. एक्का सहित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

