खेल और खिलाड़ियों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध : अरुण सावखेल और खिलाड़ियों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध : अरुण साव

chatgpt image sep 30, 2026, 08 04 24 am

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, मेहनत और अनुशासन के साथ लक्ष्य हासिल करने का किया आह्वान

राजनांदगांव, 29 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद किया। इस दौरान वे जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा के अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की पहचान खेल नगरी के रूप में है और यहां की खेल प्रतिभाओं ने प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी की सबसे बड़ी विशेषता उसकी एकाग्रता होती है। खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह केंद्रित और अनुशासित रहना चाहिए।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां विभिन्न खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं का किया उल्लेख

उप मुख्यमंत्री ने कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि संजू देवी बिलासपुर की बहतराई कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य छत्तीसगढ़ की बेटियों गीता यादव और मधु सिदार तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

पहली बार राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित हॉकी लीग

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल और खिलाड़ियों की तरक्की एवं बेहतरी के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है।

यह लीग 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगी। लीग के लिए करीब 400 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जबकि पहले दिन के ट्रायल में 223 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह टीमों का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राजनांदगांव की टीम का नाम यहां की पहचान ‘संस्कारधानी’ के नाम पर रखा गया है। इसी तरह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक एवं स्थानीय पहचान को टीमों के नाम से जोड़ा गया है। हॉकी लीग में छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति और पहचान को विशेष महत्व दिया गया है।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलो इंडिया सहित विभिन्न माध्यमों से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य में आर्थिक विकास के साथ-साथ खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भारत को खेल के क्षेत्र में भी विश्व के अग्रणी देशों में शामिल करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सेवा संकल्प यात्रा के बाइकर्स का किया स्वागत

कार्यक्रम में वड़नगर-वाराणसी सेवा संकल्प अभियान यात्रा के तहत राजनांदगांव पहुंचे बाइकर्स का जोरदार स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि वड़नगर से वाराणसी तक की यह यात्रा सेवा, आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है। उन्होंने यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया और कहा कि सेवा एवं सद्भावना के उद्देश्य से निकली यह यात्रा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाती है।

उन्होंने यात्रियों को मां बम्लेश्वरी सहित छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया तथा उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।

कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने भी युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर सेवा संकल्प यात्रा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री राजेश शुक्ला, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सौरभ कोठारी और श्रीमती गीता साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और युवा उपस्थित रहे।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *