पोषण, स्वच्छता और जनभागीदारी पर दिया जोर, मिलेट्स प्रदर्शनी और बच्चों के लिए न्योता भोज भी रहा आकर्षण

रायपुर, 27 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-7 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर शामिल हुईं। कार्यक्रम में उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को सम्मानित करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण जैसी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन और महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज और शासन के बीच मजबूत कड़ी
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प की भावना के अनुरूप समर्पण के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं करतीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण, खान-पान और टीकाकरण संबंधी जागरूकता भी फैलाती हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में सहयोग करें।
पोषण माह के दौरान जागरूकता अभियान पर विशेष फोकस
राज्यमंत्री ने कहा कि पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक आहार के महत्व को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य ही सशक्त परिवार और स्वस्थ समाज की नींव है।
उन्होंने स्वच्छता को भी स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए महिलाओं से अपने आसपास के लोगों को भी पोषण, साफ-सफाई और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने की अपील की।
विकसित भारत के संकल्प में जनता की भागीदारी जरूरी
सावित्री ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आंगनवाड़ी केंद्रों से निरंतर जुड़े रहने, बच्चों की वृद्धि और सीखने की प्रगति पर नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन लेने का आग्रह किया।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मान
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता खड़से और गुरमीत कौर, सहायिका कामिन साहू और डी. महालक्ष्मी, मितानिन शकुन्तला तथा आंगनवाड़ी में सहयोग करने वाली डुलेश्वरी को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां मोटे अनाज के पोषण संबंधी महत्व को प्रदर्शित किया गया। वहीं बच्चों के लिए आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम का भी विशेष आकर्षण रहा।
कार्यक्रम में रहे मौजूद
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक रेणुका श्रीवास्तव, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार साहू, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं उपस्थित रहीं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
