राज्य सरकार के सहयोग के लिए संजू देवी ने जताया आभार, बहतराई खेल अकादमी से जुड़ी खिलाड़ी की तीसरी अंतरराष्ट्रीय स्वर्णिम सफलता
बिलासपुर, 27 सितंबर 2026। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल के जरिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने संजू देवी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का भी गौरव बढ़ाया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू देवी की मेहनत, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संजू देवी को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
वीडियो कॉल के दौरान संजू देवी ने राज्य शासन और खेल विभाग की ओर से मिले सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के समर्थन से उन्हें अपने खेल को निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि संजू देवी की सफलता उनके निरंतर संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि विशेष रूप से उन बेटियों के लिए प्रेरणादायक है, जो खेलों में आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं।
बहतराई खेल अकादमी से निकली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
कोरबा की रहने वाली संजू देवी बिलासपुर स्थित बहतराई खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं और भारतीय महिला कबड्डी टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। एशियन गेम्स का यह स्वर्ण पदक उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की तीसरी स्वर्णिम सफलता है। इससे पहले भी वह कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में भारत को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

