बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने शैलेश गोरख को बनाया विधायक प्रतिनिधि

whatsapp image 2026 09 27 at 5.35.32 pm

नगर निगम बिलासपुर के विशेष सम्मेलन एवं निगम संबंधी कार्यों की मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर, 27 सितंबर 2026। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने नगर पालिक निगम बिलासपुर के विशेष सम्मेलन एवं निगम से जुड़े कार्यों के लिए श्री शैलेश गोरख को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नगर निगम की विशेष सम्मेलन संबंधी सूचना में भी उनका उल्लेख “विधायक प्रतिनिधि – बेलतरा” के रूप में किया गया है।

विधायक प्रतिनिधि के रूप में शैलेश गोरख नगर निगम क्षेत्र में जनहित, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों को विधायक की ओर से उचित मंच पर रखेंगे। साथ ही निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध निराकरण और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी समन्वय आवश्यक है, जिसके उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *