क्राइम न्यूज़

whatsapp image 2026 09 27 at 6.50.39 pm

बिलासपुर: डीजे बजाने से मना करने पर चाकू-डंडे से हमला, कोनी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और डंडा बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर चाकू और डंडे से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और डंडा भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

थाना कोनी पुलिस के अनुसार, ग्राम पोंसरा निवासी आयुष रजक ने 27 सितंबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक, 26 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी आकाश, आशीष रजक और बोड्डा के साथ बिरकोना से डीजे को मजदा वाहन में लोड कर अपने गांव लौट रहा था।

इसी दौरान जलसो के पास ग्राम जलसो निवासी पिंटू वर्मा अपने साथियों दुर्गेश गोंड, राहुल वर्मा और राहुल गोंड के साथ पहुंचा। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज की और डीजे बजाने का दबाव बनाया। मना करने पर पिंटू वर्मा ने चाकू से हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने डंडे और स्टिक से मारपीट की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत दर्ज होते ही उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिंटू वर्मा (19 वर्ष) और दुर्गेश कुमार गोंड (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू और डंडा बरामद कर जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • पिंटू वर्मा (19 वर्ष), निवासी ग्राम जलसो भूरीभाटा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
  • दुर्गेश कुमार गोंड (20 वर्ष), निवासी ग्राम जलसो भूरीभाटा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता, सउनि राजेश धार, प्रधान आरक्षक दीवान, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले एवं अजय सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *