मुंगेली में मुख्यमंत्री साय देंगे 68.90 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

img 20260924 wa0239

34.77 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 34.19 करोड़ के कार्यों का करेंगे शिलान्यास

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 25 सितंबर को जिले के ग्राम मदकू में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 34 करोड़ 77 लाख 19 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 34 करोड़ 19 लाख 77 हजार रुपये की लागत के नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, अधोसंरचना, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कुल 21 विकास कार्यों को गति मिलेगी।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण

लोकार्पण के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 8 कार्यों पर 20 करोड़ 7 लाख 61 हजार रुपये तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 1 कार्य पर 10 करोड़ 68 लाख 6 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।

इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 30 लाख रुपये तथा बिल्हा क्षेत्र में 2 कार्यों पर 55 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 50 लाख रुपये तथा पुलिस विभाग के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 66.52 लाख रुपये की लागत के कार्य भी लोकार्पित किए जाएंगे।

34.19 करोड़ के नए कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 4 लाख 63 हजार रुपये की लागत के एक कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

वहीं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 3 कार्यों के लिए 20 करोड़ 88 लाख 29 हजार रुपये तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 2 कार्यों के लिए 4 करोड़ 83 लाख 85 हजार रुपये की लागत निर्धारित है।

इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 43 लाख रुपये की लागत के एक कार्य का भी शिलान्यास किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री श्री साय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं मेगा हेल्थ कैम्प में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *