बिलासपुर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, चकरभाटा में 25 सितंबर को एरोड्रम कमिटी एवं एरोड्रम एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं एरोड्रम कमिटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विमान संचालन की सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों और पक्षियों व वन्यजीवों से विमान टकराव की घटनाओं को रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
बैठक में बताया गया कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार एरोड्रम कमिटी की बैठक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई।
विशेष रूप से विमान अपहरण जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध तैयारियों पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आपात स्थिति में बेहतर तालमेल के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
पक्षियों और वन्यजीवों से खतरे पर भी चर्चा
एरोड्रम एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में विमान संचालन के दौरान पक्षियों और वन्यजीवों के कारण उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों की रोकथाम को लेकर भी चर्चा हुई। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों एवं वन्यजीवों की गतिविधियों की निगरानी, संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान तथा आवश्यक निरोधात्मक उपायों पर संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एयरपोर्ट नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभ्रा गढ़ेवॉल, सीएसओ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, कासो, विभिन्न एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर, मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी, वन विभाग, एसडीएम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी दी। एयरपोर्ट पर सुरक्षित और सुचारू विमान संचालन व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभागों के बीच निरंतर समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति बनी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

