शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित ई-गिरदावरी के दिए निर्देश
मुंगेली, 24 सितंबर 2026। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से गिरदावरी में दर्ज फसल एवं रकबे की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए मैदानी एवं रैंडम सत्यापन का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा पहुंचकर खेत की मेढ़ पर चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने मौके पर सर्वेयर द्वारा की जा रही सर्वे प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और अधिकारियों से सर्वे की प्रगति, फसल विवरण तथा दर्ज किए जा रहे रकबे की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में दर्ज प्रत्येक जानकारी वास्तविक स्थिति के अनुरूप और त्रुटिरहित होनी चाहिए, ताकि किसानों की फसल एवं कृषि भूमि का सही डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सर्वे कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया का विशेष रूप से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता हो, वहां मैदानी स्तर पर दोबारा सत्यापन कराकर रिकॉर्ड को दुरुस्त किया जाए।
खेतों से सीधे ऑनलाइन दर्ज हो रहा फसल का रिकॉर्ड
डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत सर्वेयर खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति और संबंधित जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। इससे खेतवार फसल एवं रकबे का अधिक सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने में मदद मिलेगी।
मैदानी सत्यापन और रैंडम सत्यापन के जरिए दर्ज जानकारी की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसल क्षेत्र एवं उत्पादन का अधिक सटीक आकलन करने में सहायता मिलेगी। साथ ही कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, फसल आधारित आंकड़ों की उपलब्धता और किसानों तक योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

