पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’

img 20260923 wa0264
img 20260923 wa0266

TNP ग्रुप के सीएमडी अमित पांडेय ने होटल बेबीलॉन में किया सम्मानित, कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित प्रतिष्ठित होटल बेबीलॉन में TNP NEWS GROUP द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए पत्रकार दीपक शोभवानी को ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’ से नवाजा गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार TNP NEWS GROUP एवं TNP AIRLINES के सीएमडी (चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर) श्री अमित पांडेय द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शासन के कई वरिष्ठ मंत्रियों सहित रायपुर क्षेत्र के विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही TNP न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर श्री राजीव कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की सराहना

समारोह के मुख्य अतिथि एवं TNP समूह के सीएमडी श्री अमित पांडेय ने पत्रकार दीपक शोभवानी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दीपक शोभवानी की उत्कृष्ट और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की सराहना की।

मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया का दायित्व जमीनी हकीकत को बिना किसी लाग-लपेट के सामने लाना है। दीपक शोभवानी ने आम जनता की समस्याओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता और बेबाकी के साथ सामने रखा है। आज के दौर में तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता करना एक बड़ी चुनौती है, जिसे दीपक शोभवानी ने अपनी लगन से साबित किया है।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्रियों, विधायकों और TNP न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर राजीव कुमार ने भी पत्रकारिता के क्षेत्र में दीपक शोभवानी के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान को बताया दर्शकों और पाठकों के विश्वास का परिणाम

‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’ मिलने के बाद पत्रकार दीपक शोभवानी ने TNP समूह, सीएमडी श्री अमित पांडेय एवं एग्जीक्यूटिव एडिटर श्री राजीव कुमार का हृदय से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन तमाम दर्शकों, पाठकों और पीड़ित लोगों के अटूट विश्वास का परिणाम है, जिन्होंने अपनी बात रखने के लिए उन पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच पर शासन-प्रशासन के दिग्गजों और वरिष्ठ पत्रकारों के बीच मिला यह सम्मान समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में भी बिना किसी दबाव या प्रभाव के सच को सामने लाने, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज बनने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों और साथी पत्रकारों ने पत्रकार दीपक शोभवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

img 20260923 wa0268
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *