त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में प्रदेशभर में विरोध, आपत्तिजनक शब्द हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बिलासपुर, 23 सितंबर। व्यापम द्वारा आयोजित लैब सहायक भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न में सेन (नाई) समाज के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक शब्द के प्रयोग को लेकर सर्व सेन समाज ने प्रदेशव्यापी विरोध शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के निर्देश पर 22 और 23 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
इसी क्रम में बिलासपुर में संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास और जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास के संयुक्त नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
समाज ने जताई नाराजगी
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास, सुरेंद्र श्रीवास और अश्वनी श्रीवास ने बताया कि व्यापम द्वारा 20 सितंबर को आयोजित लैब सहायक परीक्षा की प्रश्नावली क्रमांक-42 में सेन (नाई) समाज के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और व्यापक नाराजगी है।
समाज ने मांग की है कि संबंधित शब्द को तत्काल हटाया जाए, इस मामले के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में किसी भी पिछड़ा वर्ग या जाति विशेष के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री परीक्षा या शासकीय दस्तावेजों में शामिल न हो, इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक निर्देश जारी करे।
आंदोलन की चेतावनी
सर्व सेन समाज ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
बड़ी संख्या में रहे मौजूद
ज्ञापन कार्यक्रम में राजू श्रीवास, मनोज श्रीवास, घासीराम, गोरेलाल श्रीवास, चंद्रमनी, सुमित श्रीवास, राजकुमार, नरेंद्र, नारायण श्रीवास, नरोत्तम श्रीवास, आनंद, सोनू, मनोहर, प्रभात, मोनू, शिव, अनिल श्रीवास, सीताराम श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, आभास श्रीवास, निखिल, अमन, शुभम, चंद्रेश, बबलू श्रीवास, आशीष, रमेश, इंजीनियर हेतराम श्रीवास, विकास श्रीवास, दिलहरन, मुरारी, सुदर्शन, लोकेश सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

