बिलासपुर, 23 सितंबर 2026। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में स्कूल भवन, लंबित भुगतान, निराश्रित पेंशन, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने, क्षतिग्रस्त मकान की सहायता राशि और 13 माह से लंबित वेतन जैसे मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं।
जनदर्शन में उठे प्रमुख मुद्दे
- बछालीखुर्द (कोटा): प्राथमिक शाला के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन और मोबाइल टावर लगाने की मांग।
- लाखासार आवास मोहल्ला: 25 केवी ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग।
- तखतपुर: ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण कार्य की लंबित राशि के भुगतान का आवेदन।
- पचपेड़ी: बारिश से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत के लिए सहायता राशि की मांग।
- सकरी वन विभाग डिपो: सुरक्षा श्रमिक बलराम यादव ने 13 माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग रखी।
- भरारी (भुण्डा): महिलाओं ने रुकी हुई निराश्रित पेंशन शुरू कराने का आग्रह किया।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

