बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि से संघर्षरत बालक को भी मामले में शामिल बताया गया है।
पुलिस के अनुसार ऐसे हुई घटना
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी विद्याकांत राठौर की रिपोर्ट के आधार पर 20 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे गणेश पंडाल के पास बाजा बजाने की बात को लेकर विवाद हुआ। शिकायत में आरोप है कि एक समूह ने लाठी, डंडा, फरसा, कुल्हाड़ी, छुरी और लोहे के राफ्टर जैसे हथियारों से हमला किया।
घटना में शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास, विक्रम, व्यास नारायण, रवि और अन्य घायल व्यक्तियों का उपचार जारी है।
13 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के कथित मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की छुरी और लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त की गई है।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर 22 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया
दर्ज धाराएं
मस्तूरी थाना में अपराध क्रमांक 669/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 296, 351(3), 109, 190, 191(1), 191(2), 191(3) और 102 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

