बिलासपुर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूलों में बच्चों को केक पैकेट वितरित किए गए और कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
वार्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत बसंत भाई पटेल कतीयापारा बाल श्रमिक स्कूल, सरस्वती स्कूल उदई चौक कतीयापारा, अमरनाथ साव कॉन्वेंट स्कूल, दयालबंद गवर्नमेंट मल्टीपरपस आत्मानंद स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई आत्मानंद शाला तथा इंदिरा प्राथमिक शाला, नारियल कोठी दयालबंद में विद्यार्थियों को जन्मदिन के अवसर पर केक पैकेट वितरित किए गए।
इसके बाद बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी एवं भाजपा मध्य मंडल के पदाधिकारियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
शाम को वार्ड क्रमांक 33 पुराना दयालबंद, शहीद राम प्रसाद बिस्मिल वार्ड के विभिन्न बूथों पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, ओंकार नाथ बोले, राकेश सिंह ठाकुर, उमेश पांडे, रवि मेहुड, महेश देवांगन, प्रशांत घोरे, दीपक नरेश, बिंदा कश्यप, राजा खटीक, गोरे राही, भोला कश्यप, छेदी कश्यप, राम अवतार श्रीवास, अनिल शरवानी, उमा शंकर साहू, सुखदेव रजक, भैयालाल भोई, संजय गढेवाल, मनोहर यादव, ज्ञान निहलानी, देवेंद्र शर्मा, राजू कश्यप, मोहन राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी योगेश बोले (एल्डरमैन/पार्षद), बिलासपुर द्वारा दी गई।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

