
अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर में पदस्थ सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी के समर्थन में सामाजिक संगठन ‘मीडिया सम्मान परिवार’ सामने आया है। संगठन ने कॉलेज की प्राचार्या को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया एवं लिखित शिकायतों के माध्यम से कथित रूप से भ्रम और दुर्भावनापूर्ण माहौल बनाए जाने पर स्थिति स्पष्ट करने तथा बिना उचित जांच के किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में संगठन ने बताया कि प्रो. अकील अहमद अंसारी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। संगठन के अनुसार, वे शैक्षणिक दायित्वों के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं और गरीब, असहाय, दलित एवं पीड़ित लोगों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान करते हैं। ज्ञापन में उनके एम.फिल. ‘डिजिटल क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन’ की उपाधि प्राप्त करने तथा वर्तमान में पीएचडी शोधार्थी होने का भी उल्लेख किया गया है।
अनुपम वस्त्रालय मामले का किया उल्लेख
ज्ञापन में हाल ही में अम्बिकापुर थाना क्षेत्र के अनुपम वस्त्रालय से जुड़े एक मामले का भी उल्लेख किया गया है। संगठन के अनुसार, इस मामले में एक आदिवासी महिला के साथ कथित अत्याचार की जानकारी प्रो. अकील अंसारी ने सोशल मीडिया और वीडियो के माध्यम से साझा की थी। ज्ञापन में दावा किया गया है कि इसके बाद पुलिस विभाग ने संबंधित विवेचना अधिकारी, प्रधान आरक्षक, को निलंबित कर जांच शुरू की।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद CAIT के सरगुजा उपाध्यक्ष द्वारा पीड़ित महिला के चरित्र को लेकर टिप्पणी की गई, जिसके विरोध में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
पुराने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा पर आपत्ति
‘मीडिया सम्मान परिवार’ ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत विरोध के चलते वर्षों पुराने घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर दोबारा उठाकर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। संगठन ने कहा कि किसी महिला के अतीत को सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाकर उसकी सामाजिक एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित करना उचित नहीं है।
ज्ञापन में बिना नाम लिए किसी महिला की पहचान की ओर संकेत करने और लोगों को उसके बारे में खोजबीन के लिए प्रेरित करने को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। संगठन ने महिला की निजता और गरिमा का सम्मान किए जाने की मांग की है।
कॉलेज प्रशासन से कार्रवाई नहीं करने का आग्रह
मीडिया सम्मान परिवार ने कॉलेज की प्राचार्या से आग्रह किया है कि व्यक्तिगत विरोध अथवा कथित रूप से भ्रम फैलाने वाली शिकायतों का संज्ञान लेते समय तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए और संस्थान का गरिमापूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखा जाए। संगठन ने बिना उचित जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचने या कार्रवाई करने से बचने का अनुरोध किया है।
ज्ञापन की प्रतिलिपि यूजीसी सचिव, केंद्रीय क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, उच्च शिक्षा विभाग नवा रायपुर, आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति, आयुक्त सरगुजा संभाग, कलेक्टर सरगुजा तथा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज के संचालक/प्रबंधन मंडल को भी भेजी गई है।
ज्ञापन पत्र क्रमांक MSPT/CG/2026/118, दिनांक 21 सितंबर 2026 के तहत सौंपा गया है। संगठन ने पूरे मामले में तथ्यात्मक स्थिति सामने लाने और संबंधित सभी पक्षों की बात निष्पक्ष रूप से सुने जाने की मांग की है।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

