संकल्प चक्र और नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशा मुक्ति का संदेश, सिग्नेचर वॉल पर दर्ज किया समर्थन
बिलासपुर, 20 सितंबर 2026। सीएमडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत’ (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत ‘100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत ‘राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और माय भारत स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने आकर्षक ‘संकल्प चक्र’ का निर्माण किया। इस दौरान उपस्थित युवाओं को जीवन में कभी भी नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
नुक्कड़ नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के कारण परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर ‘सिग्नेचर वॉल’ स्थापित की गई, जिसमें अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त अभियान के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया।
स्वस्थ और जागरूक युवा हैं विकसित भारत की नींव : नितिन शर्मा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माय भारत के उप निदेशक श्री नितिन कुमार शर्मा ने कहा कि सशक्त और विकसित भारत की नींव स्वस्थ एवं जागरूक युवा पीढ़ी पर ही रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की ऊर्जा और प्रतिभा को प्रभावित करने के साथ ही राष्ट्र की प्रगति में भी बाधा बनता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के नशा मुक्त होने से ही विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।
विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व की भावना जरूरी : के.के. शुक्ला
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री के.के. शुक्ला ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का दायित्व केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में उच्च नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि सीएमडी कॉलेज समाज सुधार से जुड़े अभियानों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने युवाओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक और संकल्प चक्र के प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित लहरे, श्री मोहनलाल सोनी, डॉ. किरण प्रसाद, दीपक सेठ, नमन तथा माय भारत एंबेसडर लोकेश ओगरे सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में माय भारत स्वयंसेवक नारायण रात्रे, जिया वारे, चंचल, जितेन्द्र, तनु, आर्यन, पुष्पराज, सिमरन, कुनाल, आयुष, पुष्पा, कशिश, लवली, मनजीत, राम, विपिन, विनीत, निशा, प्राची, सोनिया, कृष लहरे, अजय सिंह एवं खगेश दर्शन का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

