बिलासपुर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज 21 सितंबर को “Run for Ayurveda – स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे कलेक्टोरेट परिसर से होगी और रैली रिवर व्यू परिसर पहुंचकर समाप्त होगी।
आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति किया जाएगा जागरूक
जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद के स्वस्थ जीवनशैली संबंधी सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि, योग, संतुलित आहार और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इनकी रहेगी सहभागिता
“Run for Ayurveda” में जिले के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, आयुर्वेद महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी सहित आयुष विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी और आयुर्वेद प्रेमी शामिल होंगे।
रैली के माध्यम से शहरवासियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में आयुर्वेद की दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार, योग तथा प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन के महत्व का संदेश दिया जाएगा।
कलेक्टोरेट से रिवर व्यू तक निकलेगी रैली
“Run for Ayurveda” रैली कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए रिवर व्यू परिसर पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी ने नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 21 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 7:00 बजे
📍 प्रारंभ: कलेक्टोरेट परिसर, बिलासपुर
🏁 समापन: रिवर व्यू, बिलासपुर
🏃 आयोजन: Run for Ayurveda
🌿 संदेश: “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद”

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

