7 लाख 24 हजार रुपए का चालान शुल्क, कई मामलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज; अभियान रहेगा जारी
बिलासपुर, 20 सितंबर 2026। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बिलासपुर यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। विशेष रूप से नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर उसे छुपाकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस के अनुसार अब तक 724 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 लाख 24 हजार रुपए का चालान शुल्क जारी किया गया है। वहीं, कई मामलों को न्यायालय में पेश कर आर्थिक दंड दिलाया गया है तथा कुछ प्रकरणों में आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर नजर
यातायात पुलिस के मुताबिक कुछ वाहन चालक चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट को अलग-अलग तरीकों से छुपाने या उसमें बदलाव करने का प्रयास करते हैं। इनमें नंबर प्लेट पर कागज, टेप, मैग्नेट, पेंट, कपड़ा, स्टीकर या पॉलीथिन लगाने, नंबर प्लेट को मोड़ने अथवा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने जैसे मामले शामिल हैं।
ऐसे वाहन चालकों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यातायात के विभिन्न पॉइंट और तैनात बल को आवश्यक ब्रीफिंग दी गई है। बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट छुपाकर चलने वाले वाहनों की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित यातायात एवं स्थानीय थाना बल को देने के निर्देश दिए गए हैं।
सघन चेकिंग अभियान जारी
यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और यातायात प्वाइंट पर सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी वाहन को तत्काल रोकना संभव नहीं हो तो उसकी सूचना आगे के यातायात प्वाइंट को देकर वाहन को वहां रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज, कर्कश और कानफोड़ू आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
आपराधिक गतिविधियों की आशंका को लेकर भी निगरानी
यातायात पुलिस के अनुसार नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने का उद्देश्य कई बार चालान से बचना होता है, लेकिन ऐसे वाहनों की पहचान और निगरानी पुलिस के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पुलिस का कहना है कि नंबर प्लेट छुपाकर चलने वाले कुछ वाहन संदिग्ध हो सकते हैं और ऐसे वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों पर सतत निगरानी और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस के मुताबिक कई मामलों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि कुछ प्रकरणों में स्थानीय पुलिस के माध्यम से आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।
वाहन चालकों से नंबर प्लेट स्पष्ट रखने की अपील
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में स्पष्ट और विधि मान्य तरीके से नंबर प्लेट लगवाएं। नंबर प्लेट को किसी भी तरीके से छुपाने या उसमें छेड़छाड़ करने से बचें।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपने वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज और संबंधित प्रक्रियाएं पूरी रखने की भी अपील की है, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नंबर प्लेट छुपाने या उसमें छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

