मुंगेली, 19 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मुंगेली जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कक्षा पहली से लेकर हायर सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों ने “सेवा” और “सपना” विषय पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, भारतीय सेना का शौर्य, नया कश्मीर, नक्सल मुक्त भारत, विकसित भारत-2047, महिला सशक्तिकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही स्थानीय, जिला और राज्य स्तर पर संचालित जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को भी चित्रों में दर्शाया गया।
विद्यालयों में दिनभर रचनात्मकता का माहौल देखने को मिला। नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक ने सेवा, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और भविष्य के विकसित भारत की अपनी कल्पनाओं को चित्रों में उकेरा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अगले चरण में पहुंचेगी प्रतियोगिता
विद्यालय स्तर पर चयनित उत्कृष्ट चित्रों को अब विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को जिला और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
आज होंगे ये आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत 19 सितंबर 2026 को जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी, “सेवा” और “सपना” विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा पालक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

