अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर दी श्रद्धांजलि, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बिलासपुर | 19 सितंबर 2026
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर TREB (भारतीय आदिवासी क्रांतिकारी उत्थान संगठन) एवं गोंडवाना युवा बिलासपुर द्वारा सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संगठन के सदस्यों ने अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम पहुंचकर फल वितरण किया। इस दौरान बुजुर्गों के साथ समय बिताया गया, उनका कुशलक्षेम जाना गया और उन्हें श्रद्धापूर्वक फल वितरित किए गए।
इसके साथ ही पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि बलिदान दिवस को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित रखने के बजाय समाज सेवा और प्रकृति संरक्षण जैसे कार्यों से जोड़ना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
संगठन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए इस तरह के सामूहिक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
पूर्व तहसीलदार बी.एस. मरावी, स्वप्निल मानसमणि मरावी, लव सिदार, डॉ. कौशल मरावी, दीपक मरकाम, राजेंद्र पोर्ते, शुभम मरावी, टीकाराम मरकाम, हेमराज ध्रुव, गजेंद्र ध्रुव, स्वधा स्मृति मरावी, सचिन राज, गायत्री ध्रुव, भारती ध्रुव, माया नेताम, चेतन पोर्ते, चंद्रशेखर सिदार, तानसेन, सोनी ध्रुव, शैलेन्द्र, सतीश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

