बिलासपुर। चकरभाठा थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने, मारपीट करने वाले तत्वों, अड्डेबाजों और नशाखोरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
- जीत वर्मा (28), बोदरी
- पप्पू उर्फ गुलशन पाण्डेय (24), विकास नगर
- समीर दास मानिकपुरी (20), बोदरी
- प्रियांशु वर्मा (21), बोदरी
- हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा (18), बोदरी
- आयुष्मान वर्मा (21), बोदरी
- रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा (22), सेंवार
- करन सोनवानी (23), सेंवार
- शत्रुघ्न निषाद (34), रामनगर हिरीं माइंस
सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस की अपील
चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल डायल-112 अथवा थाना चकरभाठा को देकर पुलिस का सहयोग करें।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

