रिपोर्टर – तिलक राम जोशी
सेवानिवृत्त अभियंताओं ने मनाया अभियंता दिवस, सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए फोरम की सराहना
बिलासपुर, 16 सितंबर 2026। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, छत्तीसगढ़, जिला समिति बिलासपुर द्वारा किया गया। समारोह में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित बाल गायक मास्टर तनिष्क वर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि तेजस्विनी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर इं. एस.के. पाण्डेय ने की।
अभियंता जल, थल और नभ तीनों क्षेत्रों में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभियंता जल, थल और नभ तीनों क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन और कार्यों से सभी अभियंताओं, विशेषकर नवोदित अभियंताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कलेक्टर ने फोरम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अनुभवी अभियंताओं की सक्रियता और उनके अनुभव का लाभ जिले और प्रदेश को मिलना चाहिए।
सामाजिक कार्यों की दी जानकारी
फोरम के संरक्षक इं. आर.पी. शुक्ला ने फोरम के प्रेरणास्रोत संघरत्न इंजी. सुरेंद्र सिंह टुटेजा का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने फोरम की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संघरत्न इंजी. टुटेजा की स्मृति में 22 अप्रैल 2026 को सेंट्रल गुरुद्वारा, गोंडपारा को जनसेवार्थ शव वाहन एवं डीप फ्रीजर प्रदान किया गया है।
जिला समिति के सदस्य इं. आर.के. दीक्षित ने बताया कि वे फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इंडिया ट्रस्ट से जुड़े हैं। उनके माध्यम से 400 निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दिलाई गई है, जिनमें छत्तीसगढ़ के 200 विद्यार्थी शामिल हैं।
छात्रावास की छह कन्याओं को एक वर्ष के लिए लिया गोद
अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अभियंता इं. सुरेश कुमार पाण्डेय ने सभी अभियंताओं एवं मातृशक्ति को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सर विश्वेश्वरैया के जीवन, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। साथ ही उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
समारोह के दौरान तेजस्विनी कन्या छात्रावास की 6 कन्याओं को एक वर्ष के लिए गोद लेने हेतु छात्रावास अधीक्षिका को चेक प्रदान किया गया। वहीं नेपाल बाढ़ आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए फोरम की ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ अभियंता इं. टी.आर. देवांगन का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। तेजस्विनी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती सुलभा ताई ने फोरम द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए आभार व्यक्त किया और सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अभियंता सपरिवार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में इं. निर्मल शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, आर.ई.एस., इं. आर.के. बंजारे, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन मंडल बिलासपुर तथा इं. संजय शर्मा, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता, पी.एम.जी.एस.वाई. सहित अन्य अभियंता उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
