शाम 7 बजे होगा दीप प्रज्वलन, पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में जलेंगे 1 लाख 25 हजार आशीर्वाद के दीये

बिलासपुर, 16 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में शाम 7 बजे एक साथ लगभग 10 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में शाम 7 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यहां 1 लाख 25 हजार दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा।

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी होंगे रोशन

whatsapp image 2026 09 17 at 8.26.10 am (1)

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से सजाया जाएगा। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 और मल्हार में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

इसके साथ ही जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के प्रत्येक गांव में 100 से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने की व्यवस्था की गई है।

44 ग्राम पंचायतों में हर घर जलेगा दीप

बिल्हा विकासखंड की बैमा, कोरबी, लिमतरी, भटगांव, परसदा भ., सरवनदेवरी, उच्चभट्ठी, धमनी, अकलतरी और देवकिरारी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक घर में दीप जलाए जाएंगे।

कोटा विकासखंड के नवागांव सल्का, अमाली, नगोई, खोंगसरा, बेलगहना, बानाबेल, पटैता, खैरझिट्टी, खरगहनी, मोहदा, बरद्वार और अमने में भी शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

इसी तरह मस्तुरी विकासखंड के दर्रीघाट, सीपत, परसदावेद, बेलटुकरी, बिटकुला, खम्हरिया, गतौरा, पंधी, जोंधरा और गोपालपुर तथा तखतपुर विकासखंड के लोखंडी, बोड़सरा, बिनौरी, खपरी, घुटकू, अमसेना, खरकेना, कोड़ापुरी, विजयपुर, गनियारी, छतौना और खजुरीनवागांव में भी प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

सरकारी भवनों और हितग्राहियों के घरों में भी जलेंगे दीप

अभियान के तहत शाम 7 बजे जिले के सभी शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए जाएंगे। महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियां अलग-अलग स्थानों पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सहयोग करेंगी।

बांध, बैराज और नहर शीर्ष भी होंगे रोशन

‘जल जनसेवा संकल्प’ के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकेट और नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से जिलेभर में एक साथ दीप प्रज्वलन कर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *